नदी परियोजना के अध्ययन के लिए सांसदों को भारत भेजेगा बांग्लादेश
यह परियोजना बराक नदी पर स्थित है जो दोनों देशों में बहती है। विशेषज्ञ मुख्यत: इस बात का अध्ययन करेंगे कि कहीं परियोजना का विपरीत प्रभाव नदी के बहाव पर तो नहीं पड़ेगा।
भारत ने बांग्लादेश में अपने उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती के माध्यम से इस संबंध में पेशकश की थी।
असम की तिपाइमुख नदी परियोजना पर पर्यावरणविदों द्वारा कुछ आपत्तियां प्रकट किए जाने के बाद विवाद की छाया पड़ गई थी।
विपक्ष की नेता खालिदा जिया ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार की खामोशी पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे।
वाणिज्य मंत्री फारुक खान ने मंगलवार को कहा कि सांसदों और विशेषज्ञों का दल 1500 मेगावाट क्षमता वाली इस जलविद्युत परियोजना का अध्ययन करेगा।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सांसदों और विशेषज्ञों का दल यह पता करने की कोशिश करेगा कि परियोजना किस तरह बांग्लादेश के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications