मुखर्जी का 31 जुलाई तक बजट प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
कार्यभार संभालने के बाद पहली बार संवाददाता सम्मेलन करते हुए मुखर्जी ने कहा, "वादों को पूरा करने में मेरे मंत्रालय के सभी वरिष्ठ सदस्य मेरा पूरा सहयोग कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं पूरी प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। मुझे अन्य राजनीतिक दलों के सहयोग की जरूरत है। अगर वे मुझे स्थाई समिति के मूल्यांकन की जरूरत से मुक्त कर दें तो यह मेरे लिए बहुत अच्छा होगा।"
बजट की प्रक्रिया में कई नियमों में संशोधन किया जाता है और यह तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक कि प्रस्ताव को संसद के दोनों सदनों में पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी न मिल जाए।
करीब 30 मिनट के संवाददाता सम्मेलन में मुखर्जी ने यह भी कहा कि वित्तीय विवेक से देश की अर्थव्यवस्था को वर्तमान संकट से उबारना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक वित्तीय संकट के कारण व्यापार और उद्योग जगत में विश्वास में कमी आई है और उच्च ब्याज दरों के कारण कारपोरेज जगत की चिंता बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications