चिता से शव निकालकर सिर काट रहे तांत्रिक गिरफ्तार
जिले के कोठी थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि घटना बीबीपुर गांव की है, जहां तुलसीराम वर्मा और बैजनाथ रावत नाम के दो तांत्रिक जलती चिता से शव निकालकर उसका सिर काट रहे थे। पुलिस ने दोनों को मंगलवार शाम दाह संस्कार स्थल से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक बीबीपुर गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग राम आसरे की मंगलवार को मौत हो गई थी। परिजन शाम छह बजे एक खेत में राम आसरे की चिता में आग लगाकर घर लौट आए।
तभी कुछ ग्रामीणों ने दो लोगों को चिता से छेड़छाड़ करते हुए देखा। लोगों ने देखा कि तुलसीराम वर्मा और बैजनाथ रावत अधजली लाश का सिर काट रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications