'कांग्रेस के टार्गेट पर यूपी विधानसभा'

Rahul Gandhi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस बार भले ही सभी दलों को पछाड़ दिया हो, लेकिन उत्‍तर प्रदेश में अभी भी कांग्रेस की नींव कमजोर है। यह बात कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राष्‍ट्रीय महासचिव राहुल गांधी अच्‍छी तरह जानते हैं। यही कारण है कि इस बार मंत्रीमंडल के बंटवारे में उत्‍तर प्रदेश से जीत कर आये सांसदों को महत्‍व दिया जाएगा। यह सब इसलिए क्‍योंकि राहुल गांधी अभी से उत्‍तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव को अभी से अपना टार्गेट बना रहे हैं।

कैबिनेट का विस्‍तार टला

मनमोहन सिंह की संप्रग सरकार का मंगलवार शाम होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार स्थगित कर दिया गया है। अधिकारिक रूप से इसका कारण पंजाब हिंसा और पश्चिम बंगाल में आया तूफान बताया जा रहा है, लेकिन पर्दे के पीछे देखें तो छोटे दल पसंदीदा मंत्रालय पाने की जुगत में लगे हुए हैं। यही नहीं इन सबके बीच उत्‍तर प्रदेश के सांसदों को नाराज न करना भी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है।

उत्‍तर प्रदेश से फिलहाल बेनी प्रसाद वर्मा, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, डॉ. संजय सिंह, जितिन प्रसाद और पीएल पुनिया को महत्‍व दिया जा रहा है। यही नहीं राजकुमारी रत्ना सिंह, जफर अली नकवी और जगदंबिका पाल भी लाइन में लगे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने राज्‍य में कांग्रेस की साख को मजबूत करने का भी सवाल है।

अलग-अलग जातियों से एक-एक मंत्री

यूपी की जनता को 2012 में होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की ओर खींचने के लिए कांग्रेस सभी जातियों को बराबर से तौलने में लगी है। इस पर राहुल गांधी ने पार्टी को यह सुझाव भी दिया है कि यूपी से ऐसे मंत्री बनाए जाएं, जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी को 2012 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में मिल सके। इसीलिए ब्राह्माण, ठाकुर, मुस्लिम, वैश्य, पिछड़े और दलित सभी वर्ग से एक-एक मंत्री बनना लगभग तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+