पंजाब हिंसा: 40 ट्रेने रद्द, हजारों यात्री फंसे

प्रदर्शनों के चलते पंजाब से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेने रद्द कर दी गई हैं, जिस कारण वैष्णों देवी मंदिर से लौटे हजारों यात्री जम्मू और कटरा में फंसे हुए हैं। यही नहीं राज्य के सभी राजमार्ग पर यातायात ठप्प होने के कारण यात्री बसों से भी नहीं आ-जा पा रहे हैं।
कर्फ्यू में ढील, सख्ती जारी
मंगलवार सुबह रामनगर फाटक पर रेल लाइन पर प्रदर्शन कर लोगों ने रेल लाइन जाम की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी व अन्य वाहनों, दुकानों, आदि को अपना निशाना बनाया। अभी तक 30 से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।
होशियारपुर, जालंधर, फगवाड़ा और लुधियाना में कर्फ्यू में दोपहर को दो से चार घंटे की ढील दी गई, लेकिन सख्ती जारी रही। सेना के जवानों के गश्त जारी हैं।
वैष्णों देवी में फंसे श्रद्धालु
रेल विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू से चलने वाली पूजा, राजधानी, हेमकुंठ, सियालदाह और हिमगिरी एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की सभी रेल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें सहित करीब 19 ट्रेनें जम्मू से बाहर जाने वाली सभी ट्रेनें पंजाब होते हुए जाती हैं, लिहाजा सभी को रद्द कर दिया गया है।
मंगलवार को जम्मू स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। यात्री परेशान हैं, कि आखिर कब वो अपने घरों को लौटेंगे। इनमें केवल धर्मिक स्थलों पर जाने वाले ही यात्री नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर की सैर करने आये यात्री भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications