कुरैशी को भारत-पाक के बीच जल्द बातचीत की उम्मीद
कुरैशी ने भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल के साथ सोमवार को मुलाकात के बाद कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच सौहार्दपूर्ण और बेहतर रिश्ते न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि दोनों देशों की जनता के लिए भी फायदेमंद होंगे।"
भारत में आम चुनाव के बाद किसी पाकिस्तानी अधिकारी की भारतीय उच्चायुक्त के साथ यह पहली मुलाकात थी।
बैठक के दौरान मुंबई में गत वर्ष 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद दोनों देशों के रिश्तों, हमलों की जांच और भारत में नई सरकार के गठन के बारे में बातचीत हुई।
सूत्रों के मुताबिक कुरैशी ने दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली की प्रक्रिया आरंभ करने पर भी जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications