27 नवंबर तक हिरासत में रहेंगी आंग सान सू की: म्यांमार

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने दावा किया है कि जब तक अमेरिकी नागरिक झील के रास्ते उनके घर नहीं पहुंचा था, तब तक वे लोकतंत्र समर्थक सू की की रिहाई पर गौर कर रहे थे।

पुलिस ब्रिगेडियर जनरल मिंत थेन ने इन्सेन जेल में सू की मुकदमे की सुनवाई देखने के लिए एकत्र हुए 40 से ज्यादा राजनयिकों और 25 पत्रकारों बताया कि उनकी रिहाई अब 27 नवंबर को होगी।

उन्होंने कहा, "जॉन विलियम येटा प्रकरण से पहले सरकार उन्हें 27 मई को रिहा करने पर विचार कर रही थी।"

सू के वकील न्यान विन ने बचाव पक्ष को पर्याप्त समय नहीं दिए जाने की सोमवार शाम को शिकायत की। बचाव पक्ष मंगलवार को चार गवाह पेश करेगा जिनमें वरिष्ठ पत्रकार और एनएलडी के वरिष्ठ सदस्य विन टिन भी शामिल हैं।

53 वर्षीय जॉन को तीन मई को अपने घर में प्रवेश करने की इजाजत देने की वजह से सू की पर इन्सेन जेल में नजरबंदी के नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है।

जॉन को छह मई को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सू की को 27 मई 2003 को मध्य म्यांमार में अपनी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी(एनएलडी) के लिए प्रचार करते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रशासन ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। सू की पिछले छह साल नजरबंद हैं।

सू की के वर्तमान मुकदमे की अंतर्राष्ट्रीय जगत में व्यापक निंदा हो रही है। समझा जा रहा है कि इस मुकदमे में सू की को दोषी करार देते हुए तीन से पांच साल के कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+