गुरुवार से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना नहीं
पीएमओ के एक अधिकारी ने बताया, "अगले दौर में अनेक मंत्रियों को शपथ लेनी है और इस संबंध में अभी बहुत कुछ ठीक किया जाना है। शपथग्रहण अगले कुछ दिनों में हो सकता है।"
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि होने के कारण उस दिन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की संभावना नहीं है।
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) द्वारा मंत्रिमंडल में सात सीटें हासिल करने के बाद अन्य सहयोगी दलों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं और तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) जैसे दलों ने भी दबाव बढ़ा दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के 19 सदस्यों ने 23 मई को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications