मांसपेशियों की खतरनाक बीमारी का इलाज मिला
यह बीमारी आगे चलकर फ्लॉपी बेबी सिंड्रोम (एफबीएस) का कारण बनती है जिससे हर वर्ष दुनिया भर में लाखों बच्चे मौत का शिकार हो जाते हैं।
पश्चिमी आस्ट्रेलिया के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक टीम ने चूहों पर किए एक शोध में एफबीएस के एक प्रकार का इलाज करने में सफलता पाई।
दरअसल इस बीमारी से पीड़ित बच्चे अपनी मांसपेशियों का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इस बीमारी से ग्रस्त बच्चे पक्षाघात के शिकार हो जाते हैं और आमतौर पर एक वर्ष से कम अवस्था में ही उनकी मौत हो जाती है।
अध्ययन के सह-लेखक क्रिस्टीन नोवाक ने कहा, "एफबीएस से पीड़ित चूहों के महज नौ दिन तक जिंदा रहने की उम्मीद थी लेकिन हम उन्हें ठीक करने में सफल रहे। उसके बाद उन्होंने लगभग दो वर्षो तक बिल्कुल सामान्य जीवन जिया।"
उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है और इसकी सहायता से एक दिन हम मनुष्यों को भी ठीक करने में सफल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications