गोवा के अभयारण्य में मिले बाघिन और शावक के पग चिह्न्
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघिन और शावक के पैरों के निशान 12 मई को उस जगह से कुछ दूरी पर देखे गए जहां पिछले महीने शिकारियों ने कथित तौर पर एक बाघ की हत्या कर दी थी।
मुख्य वन संरक्षक शशि कुमार ने आईएएनएस को बताया, "पैरों के निशान अंजुनेम बांध के निकट देखे गए। इससे पता चलता है कि बाघिन शावक के साथ जलाशय के किनारे से गुजरी। यह एक अच्छी प्रगति है। यह उस मायने में भी अच्छा संकेत है जब माना जा रहा है कि कुछ बड़े अभयारण्यों से बाघ गायब हो गए हैं।"
गौरतलब है कि महादेई वन्यजीव अभयारण्य गोवा के उत्तरी इलाके सत्तारी में स्थित है और यह 208 वर्गमीटर में फैला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications