विक्षिप्त किशोरी के साथ बलात्कार
धार जिले के धामनौद थाने के प्रभारी बी़ एस़ परिहार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सिमराली गांव की 14 वर्षीय विक्षिप्त किशोरी के साथ बीते रविवार को उसके पड़ोस में ही रहने वाले ओम प्रकाश ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications