अमेरिका को घंटे भर पहले मिली थी परीक्षण की सूचना
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी की ओर से भेजी गई ई-मेल में परीक्षण से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी गई।
अधिकारी का कहना है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को परीक्षण से पहले अमेरिका को एक नोटिस दिया था। हालांकि इसके समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अमेरिका ने सूचना मिलने के तत्काल बाद जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और रूस की सरकारों को इस बारे में चेतवानी जारी कर दी थी।
अमेरिकी अधिकारी उत्तर कोरिया के परमाणु विस्फोट के आकार को लेकर उलझन में हैं। 'यूएस जियोलॉजिकल सर्वे' का कहना है कि परीक्षण के बाद कृत्रिम भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 थी।
अधिकारी ने कहा, "हम वर्ष 2006 में उत्तर कोरिया के पहले परमाणु परीक्षण के बाद उसके दावे को देख चुके हैं जिसे उसने बढ़ा-चढ़ाकर बताया था।"
अमेरिकी सरकार का कहना है कि उत्तर कोरिया द्वारा सोमवार को किए गए दूसरे परमाणु विस्फोट 'कुछ किलोटन' का हो सकता है। उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने अक्टूबर, 2006 में पहला परमाणु परीक्षण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications