पाक में आतंकवाद से निपटने में चीन की मदद चाहता है अमेरिका
दैनिक समाचार पत्र 'बोस्टन ग्लोब' में सोमवार को प्रकाशित रपट के मुताबिक यह प्रस्ताव अमेरिका की उस नीति का हिस्सा है जिसके तहत वह पाकिस्तान के सहयोगियों से वहां स्थिरता कायम करने में मदद चाहता है।
हाल के सप्ताहों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए नियुक्त विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रूक ने चीन के अलावा एक और सहयोगी देश सऊदी अरब की यात्रा की है।
चीन से अमेरिका का यह आग्रह सुरक्षा के मुद्दे पर उसके महत्व को भी रेखांकित करता है। अमेरिका, उत्तर कोरिया से निपटने के मुद्दे पर भी चीन को सबसे महत्वपूर्ण देश मानता है। इसके अतिरिक्त ईरान के परमाणु हथियार मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाने में भी चीन को मजबूत पक्ष माना जाता है।
अमेरिका का मानना है कि पाकिस्तान के साथ मजबूत सैन्य संबंध होने के कारण चीन आतंकवाद से निपटने के लिए उसका बेहतर सहयोगी सिद्ध हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications