पंजाब में हिंसा के कारण 25,000 यात्री जम्मू में फंसे
अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में स्थिति के सामान्य होने के तुरंत बाद ही रेल सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
डिविजनल यातायात प्रबंधक अशोक शर्मा ने कहा,"हम इसके लिए सभी संभव उपाय कर रहे हैं।"
पंजाब की हिंसा के कारण जम्मू से कम से कम 19 रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है।
शर्मा ने कहा कि जम्मू से बनारस एक्सप्रेस को रवाना करने की तैयारी है।
उन्होंने कहा, "हम पंजाब से संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद हम निर्णय लेंगे कि आज और कितनी अधिक रेलगाड़ियां रवाना की जाएं।"
शर्मा ने कहा कि आज सुबह दो रेलगाड़ियां रात में पंजाब को पार करके जम्मू पहुंची हैं। एक बार रेल सेवाएं बहाल होने के बाद सभी फंसे यात्रियों को 24 घंटे में रवाना कर दिया जाएगा।
रेल अधिकारियों ने टिकट रद्द करवाने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है। जम्मू में कुछ यात्री रात में बसों और टैक्सियों से भी निकलने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications