तनावमुक्त और फिट रहने के लिए राहुल ने सीखे बॉक्सिंग के गुर

राहुल खेलों के बहुत शौकीन हैं। पिछले साल अप्रैल और मई माह में उन्होंने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता ओम प्रकाश भारद्वाज से बॉक्सिंग के गुर सिखे।

राहुल को उनके 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास पर बॉक्सिंग सिखाना भारद्वाज के लिए भी एक सुनहरा अनुभव था।

भारद्वाज ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "उन दो महीनों के दौरान राहुल अपने दो-तीन मित्रों के साथ नित्य बॉक्सिंग का अभ्यास किया करते थे। वह बहुत प्रतिभावान छात्र हैं। उनकी विनम्रता देखकर तो मेरे आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कभी भी मुझे यह अहसास नहीं होने दिया कि मैं देश के सबसे प्रसिद्ध राजनेता को बॉक्सिंग सिखा रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "राहुल में सीखने की बहुत ललक है। वह बहुत मेहनती हैं। उनका आहार देखकर भी मुझे आश्चर्य हुआ। इस मामले में वह बहुत सख्त हैं।"

भारद्वाज ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि बॉक्सिंग से राहुल को तनाव दूर करने में बहुत मदद मिली होगी। उन दिनों वह युवक कांग्रेस में जान फूंकने के लिए खूब भ्रमण किया करते थे। राहुल जैसे व्यस्त नेता को स्वस्थ व अनुशासित बने रहने के लिए बॉक्सिंग से बहुत मदद मिलती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+