कांग्रेस फ्रेजाइल है : शत्रुघ्न सिन्हा
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही नहीं बल्कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) भी फ्रेजाइल (टूट के कगार) है। उन्होंने कहा कि भले ही मतदाताओं ने संप्रग को जनादेश दे दिया हो परंतु उसकी स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को अब अपने नाम के साथ 'हैण्डल विथ केयर' की तख्ती लगा देनी चाहिए।
फिल्म अभिनेता सिन्हा का मानना है कि यह स्थिति न तो कांग्रेस के लिए अच्छी है और न ही देश के लिए। इस स्थिति में देश को ही नुकसान होगा।
उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में काफी कुछ बदलाव ला दिया है। आज बिहार में विधि-व्यवस्था तथा विकास की जो स्थिति है वह काबिलेतारीफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications