गिलानी ने मनमोहन को बधाई दी
गिलानी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने मनमोहन सिंह को बधाई दी और आशा जताई कि भारत की नई सरकार पाकिस्तान के साथ संबंधों को सुधारने के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान भारत के साथ दोस्ताना संबंध चाहता है और कश्मीर सहित सभी विवादों को वार्ता के माध्यम से हल करना चाहता है।"
गिलानी ने कहा कि उनकी सरकार भारत, ईरान और अफगानिस्तान सहित अपने पड़ोसियों से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के पक्ष में है।
मुंबई पर 26/11 हमले के बाद से ही दोनों पड़ोसियों के संबंध ठंडे पड़े हैं। भारत ने आरोप लगाया था कि हमले के पीछे पाकिस्तानी तत्वों का हाथ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications