'अभी और मिसाइल परीक्षण की तैयारी में है उत्तर कोरिया'
सियोल, 26 मई (आईएएनएस)। परमाणु परीक्षण करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय जगत की निंदा से बेपरवाह उत्तर कोरिया अभी और मिसाइलों के परीक्षण की तैयारी में है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी कि उत्तर कोरिया कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की परीक्षण करने वाला है। माना जा रहा है कि ये मिसाइलें युद्धपोतों को निशाना बनाने में सक्षम होंगी।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को दूसरा परमाणु परीक्षण किया। इससे पहले अक्टूबर, 2006 में उसने पहला परमाणु परीक्षण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications