वीरभद्र सिंह की नजर अब केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर
सिंह ने दिल्ली से फोन पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पिछले कई वर्षो से मैं पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं और आगे भी रहूंगा। आलाकमान को यदि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मेरी सेवाओं को दरकार लगेगी और वह मुझे कहेगा तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।"
ज्ञात हो कि सिंह इंदिरा गांधी की सरकार में 1980 में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी ने मुझसे चुनाव लड़ने को कहा, इसलिए मैंने चुनाव लड़ा और पार्टी को जिताया भी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications