ताइवान में जासूसी के आरोप में चीनी पर्यटक गिरफ्तार
ताइपेई, 26 मई (आईएएनएस)। ताइवान में जासूसी करने के आरोप में चीन के एक पर्यटक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर सैन्य ठिकानों से जुड़ी खुफिया जानकारी एकत्र करने का आरोप है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय समचार पत्र 'लिबर्टी टाइम्स' ने खबर दी है कि चीन की एक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कंपनी के प्रबंधक मा झोंगफोई को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
झोंगफोई को सैन्य पुलिस को सौंप दिया गया ताकि उससे पूछताछ की जा सके। वह ताइवान की एक कंपनी के न्यौते पर यहां पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications