पंजाब के कई हिस्सों में कर्फ्यू जारी
जालंधर, 26 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रिया की राजधानी विएना में सिख पंथ डेरा सच खंड के नेताओं पर हमले के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद पंजाब के जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और फगवाड़ा में लगा कर्फ्यू मंगलवार को भी जारी रहेगा।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में तनाव बरकरार है और इसके मद्देनजर अतिरिक्त सैनिकों, पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
राज्य में भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications