उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध की तैयारी (लीड-1)
न्यूयार्क, 26 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को उत्तर कोरिया द्वारा किए परमाणु परीक्षण की कड़ी निंदा करते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति जताई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक परिषद के सदस्यों ने एकमत से उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा की। परीक्षण को सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करार दिया गया।
अमेरिकी दूत सुसान राइस ने कहा, "सुरक्षा परिषद की बैठक लंबी रही और सभी ने एक राय जाहिर की। अमेरिका का मानना है कि परीक्षण अंतर्राष्ट्रीय नियम का उल्लंघन और क्षेत्र व दुनिया की सुरक्षा के लिए खतरा है।"
उन्होंने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। अमेरिका उसके खिलाफ प्रतिबंधों के पक्ष में है।
जापान के प्रतिनिधि युकियो टाकासु ने संवाददातओं से कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा परीक्षण करना उनके देश के लिए सीधा खतरा है। जापान उसके खिलाफ प्रतिबंधों को समर्थन करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications