'पाकिस्तान के राहत शिविरों में 66,000 गर्भवती महिलाएं'

इस्लामाबाद, 26 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पाकिस्तान के राहत शिविरों में इस समय 66,000 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं।

स्थानीय समाचार चैनल 'जिओ टीवी' ने सोमवार को खबर दी कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहत शिविरों में 66,000 गर्भवती महिलाएं हैं जिनमें से अधिकांश अगले तीन महीनों में प्रसव से गुजर सकती हैं।

अधिकारियों को इस बात को चिंता है कि इन महिलाओं के लिए उचित सुविधाएं और चिकित्सा सहायता कैसे मुहैया कराई जाए।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में पाक सेना और तालिबान के बीच जारी लड़ाई की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+