मप्र में किसानों को 3 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज : शिवराज
विदिशा जिले के पांझ गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसानों से 1130 रुपए प्रति क्विंटल के मान से गेहूं खरीदा जा रहा है। मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जहां किसानों को गेहूं की खरीदी पर सरकार बोनस दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश स्तर के कार्यो के अलावा केन्द्र सरकार से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
विदिशा संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सांसद सुषमा स्वराज ने इस मौके पर पांझ गांव को गोद लेने की घोषणा की और कहा कि वे इस गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राघवजी भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications