सुरक्षा परिषद की उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध की तैयारी (लीड-2)

परिषद के सदस्यों ने एकमत से उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा की। अमेरिकी दूत सुसान राइस ने कहा, "सुरक्षा परिषद की बैठक लंबी चली और सभी ने एक राय जाहिर की। अमेरिका का मानना है कि परीक्षण अंतर्राष्ट्रीय नियम का उल्लंघन और क्षेत्र व दुनिया की सुरक्षा के लिए खतरा है।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। अमेरिका उसके खिलाफ प्रतिबंधों के पक्ष में है।

जापान के प्रतिनिधि युकियो ताकासु ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा परीक्षण करना उनके देश के लिए सीधा खतरा है। जापान उसके खिलाफ प्रतिबंधों का समर्थन करता है।

ओबामा ने दक्षिण कोरिया व जापान दिया सुरक्षा का भरोसा:

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के मद्देनजर सोमवार को दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं से फोन पर बातचीत कर फिर से भरोसा दिलाया कि उनका देश उन दोनों राष्ट्रों की हिफाजत के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले सोमवार को ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करार दिया। परिषद ने उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने का संकेत दिया है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यंग बैंक और ओबामा दोनों ने ही इस पर सहमति जताई कि उत्तर कोरिया का यह कदम अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है और इसका जवाब दिया ही जाना चाहिए।

जापान के प्रधानमंत्री तारो आसो और ओबामा की बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने छह पक्षीय वार्ता में समन्वय बढ़ाने की बात कही। यह वार्ता उत्तर कोरिया को परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए राजी करने के वास्ते शुरू की गई थी। इस छह पक्षीय वार्ता में रूस, चीन और दक्षिण कोरिया भी शामिल हैं।

ओबामा ने जोर देकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा सामूहिक रूप से जवाब दिए जाने की जरूरत है।

आसो और ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया की परमाणु गतिविधियों पर रोक लगाने संबंधी ठोस उपायों से संबद्ध प्रस्ताव लाने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

परमाणु परीक्षण के बाद दो मिसाइलें दागीं:

उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण कर अंतर्राष्ट्रीय आलोचना का शिकार बनने के एक ही दिन बाद मंगलवार को कम दूरी तक मार करने वाली दो और मिसाइलें दागीं।

समाचार एजेंसी डीपीए ने दक्षिण कोरिया के मीडिया के हवाले से बताया कि उसने यह प्रक्षेपण देश के पूर्वी तट पर किया। एजेंसी ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर दी है, "उत्तर कोरिया अपनी धमकाने वाली कार्रवाई जारी रखे हुए है।" अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर करने से इंकार कर दिया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि यह प्रक्षेपण परीक्षण था या नहीं।

उत्तर कोरिया ने सोमवार सुबह परमाणु परीक्षण करने के बाद अपने पूर्वी तट से कम दूरी तक मार करने वाली तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। सोमवार को उत्तर कोरिया ने जहां से मिसाइलें दागी थीं वह परमाणु परीक्षण वाली जगह के काफी करीब था। सोमवार को उत्तर कोरिया ने वर्ष 2006 के बाद अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया था।

खबरों में कहा गया है कि उत्तर कोरिया अपने पश्चिमी तट से कम दूरी तक मार करने की क्षमता वाली कुछ और मिसाइलों के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। इनमें पोत-रोधी मिसाइलें शामिल हैं। उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट पर मछलियां पकड़ने पर बुधवार तक रोक लगा रखी है।

अभी और मिसाइल परीक्षण की तैयारी में है उत्तर कोरिया:

परमाणु परीक्षण करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय जगत की निंदा से बेपरवाह उत्तर कोरिया अभी और मिसाइलों के परीक्षण की तैयारी में है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी कि उत्तर कोरिया कम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों की परीक्षण करने वाला है। माना जा रहा है कि ये मिसाइलें युद्धपोतों को निशाना बनाने में सक्षम होंगी।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को दूसरा परमाणु परीक्षण किया। इससे पहले अक्टूबर, 2006 में उसने पहला परमाणु परीक्षण किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+