सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए
न्यूयार्क, 26 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को उत्तर कोरिया द्वारा किए परमाणु परीक्षण की कड़ी निंदा करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक परिषद के सदस्यों ने एकमत से उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा की। परीक्षण को सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करार दिया गया।
अमेरिकी दूत सुसान राइस ने कहा, "सुरक्षा परिषद की बैठक लंबी रही और सभी ने एक राय जाहिर की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications