सूडान में हिंसा में 63 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सूडानी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि विद्रोही संगठन 'जस्टिस एंड इक्वोलिटी मूवमेंट' (जीईएम) के विद्रोहियों ने रविवार को सैनिकों पर हमला किया और इसके बाद लड़ाई शुरु हुई।
सूडानी सेना के प्रवक्ता उस्मान मोहम्मद अल- अघ्बश ने बताया कि सेना ने विद्रोहियों के हमले को नाकाम कर दिया। इसमें 43 विद्रोही मारे गए। लड़ाई की वजह से 300 से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications