पंजाब की नूरमहल विधानसभा सीट का उपचुनाव अब 12 जून को होगा
विएना में हुई हिंसक घटना में सिख पंथ डेरा सचखंड के धार्मिक नेता संत रामानंद की हुई मौत के बाद राज्य में खासकर जालंधर जिले में फैली हिंसा के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने उपचुनाव स्थगित करने की मांग की थी। नूरमहल विधानसभा सीट जालंधर जिले के अंतर्गत आती है।
पंजाब के प्रमुख चुनाव अधिकारी कुसुमजीत सिद्धू ने आईएएनएस को बताया, "हमने निर्वाचन आयोग को सोमवार को इस संबंध में पत्र लिखा था। आज हमें उनकी ओर से जारी सूचना मिली है जिसमें कहा गया है कि अब यह उपचुनाव 12 जून को होगा।"
ज्ञात हो कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह भुल्लर की मृत्यु के बाद से यह सीट खाली पड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications