उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने दिया इस्तीफा
स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपना त्यागपत्र राज्यपाल टी.वी.राजेश्वर को सौंपा। उनके इस्तीफे को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहकारिता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या इस बार कुशीनगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आर.पी.एन. सिंह से चुनाव हार गये थे।
मौर्या के मंत्री पद से इस्तीफे के पीछे लोकसभा चुनाव में उनकी हार को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। फिलहाल बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं परिवार कल्याण विभाग देख रहे बाबू सिंह कुशवाहा को सहकारिता मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अब वह परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ सहकारिता मंत्रालय की दोहरी जिम्मेदारी संभालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications