ओबामा के साथ बहस के इच्छुक हैं अहमदीनेजाद
समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार अहमदीनेजाद ने सोमवार को विदेशी संवाददाताओं से कहा कि यदि वह दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित हुए तो, "वह ओबामा को विश्व की समस्याओं के मूल कारणों पर बहस के लिए आमंत्रित करेंगे।"
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले वर्ष 23 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 63वें सत्र को संबोधित करने के लिए जब वह न्यूयार्क में थे तो उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश को वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों और बड़ी शक्तियों को वैश्विक मुद्दों पर अपनी सोच बदलनी होगी क्योंकि स्थाई विश्व शांति स्थापित करने का यह एकमात्र रास्ता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान इस वार्ता प्रस्ताव के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम को नहीं रोकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications