मणिपुर में बंद से जनजीवन प्रभावित
राज्य में बंद से ज्यादातर बाजार, कारोबार प्रतिष्ठान, शैक्षिक संस्थानों, बैंकों और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं हो पाया। वहीं यातायात भी प्रभावित रहा।
मणिपुर विश्वविद्यालय छात्र संगठन(एमयूएसयू) के प्रवक्ता ने बंद को पूरी तरह से सफल करार दिया है।
उल्लेखनीय है कि मणिपुर विश्वविद्यालय के चांसीपुर परिसर में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर 56 वर्षीय मोहम्मद इस्लामुदीन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। किसी संगठन ने अभी तक हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications