करूणानिधि ने प्रधानमंत्री से श्रीलंकाई तमिलों के हित देखने का आग्रह किया
करूणानिधि ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, "यद्यपि कि किसी भी देश के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। ऐसा करना उसकी स्वायत्तता और स्वतंत्रता को प्रभावित करने वाला है लेकिन श्रीलंका को विशेष मामले के रूप में देखा जाना चाहिए।"
करूणानिधि ने पत्र में कहा कि श्रीलंका सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जो प्रस्ताव पेश किया है वह पूरी तरह श्रीलंकाई तमिलों के हितों के खिलाफ है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि श्रीलंकाई तमिलों की भावनाओं व उनके कल्याण के मद्देनजर सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications