ममता ने कार्यभार संभाला, महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर जोर (लीड-1)

तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "इस समय मुझे अपने राज्य की जनता के साथ रहना है। इसलिए मैंने मंत्रालय का कार्यभार यहीं पर संभाला है।"

बनर्जी ने कहा कि कोलकाता और लुधियाना के बीच पूर्वी माल गलियारा बहुत महत्वपूर्ण है और इसे बहुत जल्दी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के विकास के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही बिहार-हावड़ा एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दैनिक किया जाएगा।

ममता ने सियालदह स्टेशन के बी.सी.राय इंस्टीट्यूट में कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते समय दक्षिण पूर्व रेलवे,पूर्वी रेलवे और कोलकाता मेट्रो के अधिकारी और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि तथा कई सांसद मौजूद थे। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एस.एस.खुराना भी इस मौके पर उपस्थित थे।

बनर्जी ने कहा कि अगले पांच वर्षो में कई परियोजनाओं को पूरा करने के साथ ही स्टेशनों का आधुनिकीकरण होगा।

रेलमंत्री ने कहा कि रेल भारत की जीवन रेखा है और वह यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ ही एक उद्योग के रूप में रेलवे के वाणिज्यिक हितों पर ध्यान देंगी।

ममता ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में रेल नेटवर्क के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा,"यद्यपि मैं बंगाल से हूं लेकिन किसी भी व्यक्ति को यह नहीं सोचना चाहिए कि भारत के अन्य हिस्सों के विकास में मेरी रूचि नहीं है।"

रेल कर्मचारियों से सहयोग का आग्रह करते हुए बनर्जी ने कहा वह पूरे रेल विभाग को एक बड़े परिवार के रूप में देखती हैं और कर्मचारियों से पूरे सहयोग की आशा करती हैं।

दिल्ली में रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्री टेलीकांफ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और इस दौरान इस बात पर चर्चा की जाएगी कि रेलवे के संसाधनों के जरिए तूफान से विस्थापित हुए लोगों की किस तरह मदद की जा सकती है।

ममता सोमवार से अब तक तूफान प्रभावितों की मदद के सिलसिले में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से कई बार बातचीत कर चुकी हैं। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ममता कोलकाता से ही कामकाज देखेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+