सबिता रेड्डी आंध्र की पहली महिला गृह मंत्री बनीं
मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ने मंगलवार को आंध्र की पहली महिला गृह मंत्री के लिए सबिता रेड्डी को चुना।
सविता (46), के. जना रेड्डी का स्थान लेंगी। मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी न अपने दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल के गठन में अपने जिन चार पूर्व वरिष्ठ मंत्रियों को स्थान नहीं दिया है, उनमें जना रेड्डी भी उसमें शामिल हैं।
सबिता पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव में रंगा रेड्डी जिले के महेश्वरम विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई थी। तीन बार विधायक रह चुकी सबिता पी. इंद्रा रेड्डी की विधवा हैं जो कि एन.टी.रामाराव सरकार में गृह मंत्री थे।
धर्मना प्रसाद राव और पोन्नला लक्ष्मैया को फिर से क्रमश: राजस्व और सिंचाई मंत्री बनाया गया है। गीता रेड्डी जो कि पिछली सरकार में उद्योग मंत्री थीं, इस बार उन्हें सूचना और पर्यटन मंत्रालय सौंपा गया है।
मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 20 नए चेहरों में के. वेंकट रेड्डी को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र मुस्लिम चेहरे मोहम्मद अहमदुल्ला को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा एवं आबकारी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications