तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल के लिए माकपा ने मांगी केंद्रीय सहायता
माकपा पोलित ब्यूरो ने मंगलवार को एक बयान जारी कर तूफान से हुए जान माल के नुकसान पर चिंता जताई और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई।
बयान में कहा गया, "पोलित ब्यूरो केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि वह राज्य सरकार को राहत व पुनर्वास कार्यो के लिए सभी आवश्यक मदद उपलब्ध कराए।"
पोलित ब्यूरो ने जनता से भी तूफान प्रभावित लोगों के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications