भारती के साथ मिलकर एमटीएन बनेगी दूरसंचार क्षेत्र की अगुआ
अपने शेयर धारकों के लिए जारी एक वक्तव्य में एमटीएन ने कहा, "भारती एयरटेल के साथ शेयरों के लेनदेन के बाद एक ऐसी बड़ी दूरसंचार कंपनी बनेगी जिसका भारत के साथ-साथ मध्य पूर्व और अफ्रीका तक के बाजारों में भी दखल होगा।"
उल्लेखनीय है कि भारती एयरटेल और एमटीएन के बीच शेयरों की आपसी खरीद संबंधी वार्ता दोबारा शुरू हो गई है। पिछले वर्ष दोनों के बीच वार्ता विफल हो गई थी।
कंपनी ने वक्तव्य में यह भी कहा कि कंपनियों के बीच शेयरों के आपसी लेनदेन के बाद दक्षिण अफ्रीका में किसी कर्मचारी की नौकरी पर कोई आंच नहीं आएगी।
दोनों कंपनियों द्वारा सोमवार को की गई घोषणा के मुताबिक दोनों पक्ष एक ऐसे समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें भारती, एमटीएन के 49 फीसदी शेयरों की मालिक होगी जबकि एमटीएन की भारती में 36 फीसदी हिस्सेदारी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications