शेयर बाजारों में भारी गिरावट (राउंडअप)
बीएसई में आज सूचना प्रौद्योगिकी को छोड़कर सभी सेक्टरों ने गिरावट में कारोबार किया। रियल्टी, बैंकिंग, उपभोक्ता वस्तुओं, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, बिजली, आटो तथा तेल एवं गैस आदि सभी सेक्टरों के सूचकांक बिकवाली के चलते नकारात्मक रुख पर बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को पिछले बंद के मुकाबले 16.62 अंकों की बढ़त के साथ 13,929.84 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 323.99 अंकों की गिरावट के साथ 13,589.23 के स्तर पर था। सेंसेक्स ने मंगलवार को 13,991.46 के उच्चतम और 13,518.79 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक भी आज गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक जहां 166.06 अंक गिरकर 4,724.09 के स्तर पर बंद हुआ वहीं स्मालकैप सूचकांक 180.77 अंक गिरकर 5,608.66 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले मंगलवार को दो अंकों की तेजी के साथ 4,239.55 के स्तर पर खुला। निफ्टी 120.85 अंकों की गिरावट के साथ 4,116.70 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने आज 4,256.05 के उच्चतम और 4,092.25 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में दिन के कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और यहां 1,325 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल आया जबकि 1,452 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में मंगलवार को हिंडाल्को, इंफोसिस टेक्न ोलाजीज, विप्रो लिमिटेड तथा स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में सर्वाधिक तेजी देखी गई जबकि रिलायंस कम्युनिकेशंस, रैनबेक्सी लेबोरेटरीज, टाटा मोटर्स तथा एनटीपीसी के शेयरों की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications