म्यांमार को आसियान ने निष्कासित करने की मांग
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सिंगापुर की संसद के 21 वर्षीय सदस्य चार्ल्स चांग ने कहा कि वर्ष 1997 में जब म्यांमार को आसियान में शामिल किया गया था तो आसियान का इरादा म्यांमार में सुधार लाना था लेकिन वह इसमें असफल रहा।
चांग ने कहा कि आसियान म्यांमार को किसी भी प्रकार से प्रभावित करने में विफल रहा है और उसे पछतावे के साथ उसे एसोसिएशन से बाहर कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि म्यामांर के शासक 'जुंता' के सदस्यों की संपत्ति को जब्त करने जैसे सीमित प्रतिबंधों पर भी विचार करना चाहिए। अन्य प्रतिबंध सरकार से अधिक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।
चांग ने अपने बयान में म्यांमार के खराब मानवाधिकार रिकार्ड और हाल ही में विपक्षी नेता आंग सान सू की पर मुकदमा चलाने की भी निंदा की।
चांग ने बैंकाक के विदेशी संवाददाता क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 13 मार्च से आरंभ 'म्यांमार के राजनीतिक बंदियों को अब मुक्त करो' अभियान के तहत अब तक 200 देशों के 650,000 लोगों ने इसके लिए याचिका पर अपने हस्ताक्षर किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications