पश्चिम बंगाल में राहत कार्य आरंभ, मरने वालों की संख्या 27
राज्य के सुंदरबन मामलों के मंत्री कांति गांगुली ने बताया, "मंगलवार सुबह 400,000 से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए राहत कार्य आरंभ हुआ। पानी भर जाने और खराब मौसम की वजह से सोमवार को राहत कार्य नहीं हो पाया था।"
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य मंगलवार को सुंदरबन पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इस दौरान हजारों लोगों को सहायता मुहैया कराने की योजनाएं बनाई गईं।
भट्टाचार्य ने दक्षिण 24 परगना जिले में जमताला के निकट एक राहत शिविर में लोगों से कहा, 'आप गंदा पानी मत पीजिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि गहरे नलकूप का ही पानी पीजिए। आप लोगों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications