बांग्लादेश में तूफान से मरने वालों की संख्या 62 हुई
ढाका, 26 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बहुत से तटवर्ती जिलों से मंगलवार को 44 और शव बरामद होने के बाद चक्रवाती तूफान आइला की वजह से यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई।
एटीएन बांग्ला टीवी चैनल ने खबर दी है कि सोमवार दोपहर बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी तट पर आइला ने तबाही मचाई थी। आरंभिक रपटों में यहां कम से कम 18 लोगों के मारे जाने और कई मकानों के नष्ट हो जाने की सूचना थी।
भोला में चार, खुलना, पटुखली, नौखाली, लक्ष्मीपुर में तीन-तीन, बारगुना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बारिसाल में एक बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा सैंकड़ों लोग जल प्लावित इलाकों में फंसे हुए हैं।
500 से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं जिनमें ज्यादातर मछुआरे हैं। सोमवार को खुलना, सतखिरा, पटुखली, बागेरघाट, बारिसाल, बारगुना, पिरोजपुर, झालाकाठी, लक्ष्मीपुर, जेस्सोर और भोला में सोमवार दोपहर दो बजे 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
13फुट ऊंची लहरें उठने की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं और बड़ी संख्या में मवेशी तथा खड़ी फसले नष्ट हो गई हैं।
खाद्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री अब्दुर रज्जाक ने भोला और पटुखली में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications