भारती और डेल मोंटे ने रखा खाद्य व पेय पदार्थ के बाजार में कदम

भारती इंटरप्राइजेज नामक इस कंपनी ने मंगलवार को खाद्य एवं पेय पदार्थो की एक श्रृंखला बाजार में उतारी जिसमें फलों के रस वाले पेय, डिब्बा बंद फल, कैचप और सॉस के साथ-साथ कई इटालियन खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

दोनों कंपनियों ने सन 2004 में खाद्य एवं पेय पदार्थो के बाजार में उतरने की ठानी थी। नई कंपनी फील्डफ्रेश के ब्रांड नाम के साथ बाजार में उतरी है। कंपनी के शोध तथा विकास के लिए पंजाब में 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है और इसमें प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर 10,000 लोगों को रोजगार मिला है।

भारती इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राकेश भारती मित्तल ने कहा, "प्रसंस्करित खाद्य एवं पेय पदार्थो के क्षेत्र में प्रवेश कंपनी के लिए मील का पत्थर है। हम इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी का रुतबा हासिल करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कंपनी और उत्पाद पेश करेगी तो इसमें और अधिक निवेश भी किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+