दासमुंशी की हालत गंभीर नहीं, लेकिन सुधार की गति धीमी
मनमोहन सिंह की पिछली सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले दासमुंशी पिछले साल अक्टूबर में दिल का दौरा पड़ने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
दासमुंशी के भाई सत्यप्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "वह अभी किसी को पहचानने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें रोजाना दो घंटे एक कुर्सी पर बैठाया जाता है।"
गौरतलब है कि दासमुंशी के परिजनों के आग्रह पर ही उन्हें 20 नवंबर, 2008 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से अपोलो स्थानांतरित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications