बिहार में सड़क दुर्घटना में 7 की मौत, 9 घायल
कटिहार जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल किशोर यादव ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजपथ संख्या- 31 के किनारे देवीपुर गांव के समीप खड़े एक ट्रक के पीछे से आकर एक जीप टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में जीप पर सवार सात लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
यादव के अनुसार जीप पर सवार सभी लोग पटना के फुलवरिया से उर्स कर लौट रहे थे जो किशनगंज तथा पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए कटिहार के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इस मामले की एक प्राथमिकी कुसेला थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद वाहन चालक फरार बताया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications