ममता ने संभाला रेल मंत्रालय का कार्यभार

तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "इस समय मुझे अपने राज्य की जनता के साथ रहना है। इसलिए मैंने मंत्रालय का कार्यभार यहीं पर संभाला है।"
कुछ दिन तक कोलकाता से ही देखेंगी कामकाज
दिल्ली में रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्री टेलीकांफ्रेसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और इस दौरान इस बात पर चर्चा की जाएगी कि रेलवे के संसाधनों के जरिए तूफान के विस्थापितों की किस तरह से मदद की जा सकती है।
ममता सोमवार से अब तक तूफान प्रभावितों की मदद के सिलसिले में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से कई बार बातचीत कर चुकी हैं। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ममता कोलकाता से ही कामकाज देखेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications