उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण के बाद 2 मिसाइल दागीं (लीड-1)

सियोल, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण कर अंतर्राष्ट्रीय आलोचना का शिकार बनने के एक ही बाद मंगलवार को कम दूरी तक मार करने वाली दो और मिसाइलें दागीं।

समाचार एजेंसी डीपीए ने दक्षिण कोरिया के मीडिया के हवाले से बताया कि उसने यह प्रक्षेपण देश के पूर्वी तट पर किया। एजेंसी ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर दी है, "उत्तर कोरिया अपनी धमकाने वाली कार्रवाई जारी रखे हुए है।" अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर करने से इंकार कर दिया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि यह प्रक्षेपण परीक्षण था या नहीं।

उत्तर कोरिया ने सोमवार सुबह परमाणु परीक्षण करने के बाद अपने पूर्वी तट से कम दूरी तक मार करने वाली तीन बेलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। सोमवार को उत्तर कोरिया ने जहां से मिसाइलें दागी थीं वह परमाणु परीक्षण वाली जगह के काफी करीब था। सोमवार को उत्तर कोरिया ने वर्ष 2006 के बाद अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया था।

समाचार एजेंसी ने यह भी खबर दी है कि उत्तर कोरिया अपने पश्चिमी तट से कम दूरी तक मार करने की क्षमता वाली कुछ और मिसाइलों के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। इनमें पोत-रोधी मिसाइलें शामिल हैं।

उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट पर मछलियां पकड़ने पर बुधवार तक रोक लगा रखी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+