अखिलेश के फिरोजाबाद सीट छोड़ने की अटकलों से कार्यकता निराश
अखिलेश फिरोजबाद के अलावा कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से भी विजयी हुए हैं। फिरोजाबाद से उनके संभावित इस्तीफे के विरोध में पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई और शहर अध्यक्ष सैफुल रहमान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को सशर्त इस्तीफे भेज दिए हैं।
अजीम और सैफुर्लहमान ने मंगलववार को संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृव के सामने यह मांग रखी है कि फिरोजाबाद सीट से अखिलेश का इस्तीफा होता है तो उनका त्याग पत्र भी स्वीकार कर लिया जाए।
उधर, भूख हड़ताल पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि अखिलेश यादव स्वयं यहां आकर फिरोजाबाद सीट से अपने इस्तीफे की अकटकलों का खंडन करें और इसके बाद ही वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव की ओर से सोमवार को बयान आया था कि वह कन्नौज सीट अधिक अंतर से जीते हैं इसलिए फिरोजाबाद सीट छोड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications