पंजाब: प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन फूंकी

Sikh protest
जालंधर। आस्ट्रिया की राजधानी में एक गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी में घायल सिख धर्मगुरू संत रामानंद की मौत हो जाने से पंजाब में तनाव और बढ़ गया है। जलंधर समेत कई शहरों में चल रहे विरोध प्रदर्शन और ज्‍यादा उग्र हो गया है। सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने जलंधर कैंट रेलवे स्‍टेशन पर खड़ी एक ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं राष्‍ट्रीय राजमार्ग-1 को भी अवरुद्ध कर दिया।

विएना गोलीबारी में तीस लोग घायल

विएना के एक गुरुद्वारे में एक गुरुद्वारे में रविवार को गोलीबारी हुई, जिसमें धर्मगुरु संत रामानंद की मौत हो गई।

धर्मगुरु की मौत से जलंधर की जनता में उबाल आ गया है। रविवार देर शाम सिखों ने यहां जमकर प्रदर्शन व तोड़फोड़ की, जिसे देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सोमवार सुबह तक स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि सेना को बुलाना पड़ा।

यह घटना विएना के एक गुरुद्वारे में शुरू हुई जब रविवार को डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास और उनके समर्थकों पर सिख युवकों ने हमला कर दिया। सत्संग के दौरान हुए इस हमले में एक हमलावर समेत 30 लोग घायल हो गए। नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में धर्मगुरू संत रामानंद की मौत हो गई। पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+