'जनता सीधे चुने पीएम और सीएम'

राज्य पर्यटन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चौहान ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा दोनों ही विधायी सदन हैं, इसलिए इनके चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए। बार-बार चुनाव कराने से धन और समय का अपव्यय होता है। अब समय आ गया है कि इस बात पर विचार किया जाए और यह कोशिश हो कि बार-बार के चुनाव कार्यक्रमों से बचा जाए।
खर्चीले चुनाव प्रचार से बढ़ी चंदा उगाही
चौहान ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से धन का अपव्यय रुकेगा। इस राशि से देश के विकास तथा जन कल्याण के कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने चुनाव के लिए स्टेट फंडिग के विचार को भी सार्थक बताया।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में चुनाव प्रचार काफी खर्चीला होने से चन्दा लेने की प्रवृत्ति बढ़ी है। चन्दा लेने की प्रवृत्ति ने अन्य कई प्रवृत्तियों को भी बढ़ाया है। इससे लोकतंत्र की भावना प्रदूषित होती है। चौहान चाहते हैं कि इन विषयों पर राष्ट्रव्यापी बहस हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications