मायावती को इस्‍तीफा देना चाहिए: सपा

Mayawati, Mulayam Singh
नई दिल्‍ली/लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों को बहाल करने के हाई कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं हुआ तो शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह खबर आते ही उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक सगर्मियां तेज हो गईं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्‍वागत करते हुए विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि गलत नियुक्तियां बताकर हजारों पुलिसकर्मियों को बर्खास्‍त कर उनेक जीवन से खिलवाड़ करने वाली मुख्‍यंत्री मायावती को नैतिकता के आधार पर इस्‍तीफा दे देना चाहिए।

मुलायम सिंह ने कहा कि मायावती अगर अपने पद से इस्तीफा नहीं देती तो समाजवादी पार्टी प्रदेश के राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री मायावती को उनके पद से हटाए जाने की मांग करेगी।

माया सरकार को राहत नहीं दी

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति मरक डेय काट्जू और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की अवकाशकालीन खंडपीठ ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर उसे कोई राहत नहीं दी। खंडपीठ ने कहा कि सरकार की याचिका को स्वीकार करना बर्खास्त पुलिसकर्मियों द्वारा दाखिल याचिका पर आए फैसले को खतरे में डालना है। राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से उच्च न्यायालय के फैसले को स्थगित करने की अपील की थी।

गौरतलब है मुलायम सिंह यादव शासन काल में 22000 सिपाहियों की भर्तियां की गई थी। मगर सत्ता परिवर्तन होने पर मुख्यमंत्री मायावती ने भर्ती इन सभी सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया था। इसे राजनीतिक खुन्‍नस का परिणाम भी माना जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+