कोलकाता में तूफान में चार मरे

समुद्र में आये चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। पानी का बहाव भी तेज हो गया है। लगातार बारिश के चलते कोलकाता में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां की ट्राम सेवा ठप हो गई है। सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश जारी कर दिये हैं।
तटीय इलाकों में खतरा बढ़ा
तटीय शहरों की बात क तो पश्चिम बंगाल और उड़ीसा दोनों के तटीय इलाकों में मछुवारों को समुद्र के बीच नहीं जाने की सलाह दी गई है। वहीं बंदरगाहों पर जलस्तर खतरे के निशान 7 और 5 के स्तर तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात 'आइला ले' फिलहाल पारादीप से 140 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित है। इस कारण दोनों राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश की भी संभावना है। हलांकि उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात आने की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग की इस सूचना पर दोनों राज्यों की सरकारों ने किसी भी स्थिति से निपटने के इंतजाम तेज कर दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications